Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार चुनाव 2025: NDA ने आज जारी किया साझा मेनिफेस्टो, सभी दलों के नेता निकालेंगे रैलियां

October 31, 2025

बिहार चुनाव 2025: NDA ने आज जारी किया साझा मेनिफेस्टो, सभी दलों के नेता निकालेंगे रैलियां

पटना:बिहार की सियासत में आज सभी दलों के बड़े नेता चुनावी रैलियों में जुटे हैं, वहीं एनडीए (NDA) गठबंधन ने आज अपना साझा मेनिफेस्टो जारी किया है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने NDA का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया।

सूत्रों के अनुसार, एनडीए के इस “संकल्प पत्र” में बिहार में रोज़गार सृजन, उद्योगों के विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और कृषि क्षेत्र के विकास पर खास फोकस रहने वाला है। माना जा रहा है कि एनडीए इस घोषणा पत्र के जरिए युवाओं और किसानों को साधने की कोशिश करेगा। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, आज दिनभर कई जिलों में बारिश की संभावना है, जो नेताओं की रैलियों में खलल डाल सकती है।

खेसारी लाल यादव का बयान बना चर्चा का विषय

गायक-अभिनेता और राजद नेता खेसारी लाल यादव कहते हैं, “अगर हम 2 करोड़ रोज़गार नहीं भी देंगे, तो कम से कम 50 लाख रोज़गार तो देंगे ही। कम से कम हमारे नेता रोज़गार देने की बात तो कर रहे हैं। एनडीए सरकार तो वादे भी नहीं करती, सिर्फ़ जंगलराज की बात करती है। वरना, वो हिंदू-मुस्लिम की बात करेंगे… वो सिर्फ़ ऐसे मुद्दों पर बात करेंगे जिनका आपकी ज़िंदगी से कोई लेना-देना नहीं है…”

रोहिणी आचार्य का रोड शो आज सारण में

वहीं, लालू प्रसाद यादव की बेटी और RJD नेता डॉ. रोहिणी आचार्य आज सारण जिले के गरखा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। वे RJD प्रत्याशी सुरेंद्र राम के समर्थन में सुबह 9 बजे रामगढ़ा से अपना रोड शो शुरू करेंगी, जो बसंत, चिंतमंगाज, कदना, फेरुसा, शेरपुर, भिखारी चौक और नेवाजी टोला होते हुए संपन्न होगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि सारण में रोहिणी की एंट्री से RJD को महिला और युवा मतदाताओं में बढ़त मिल सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें