Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार चुनाव 2025 : चुनाव से पहले RJD को तगड़ा झटका! मोहनीया सीट से नामांकन हुआ रद्द

October 22, 2025

बिहार चुनाव 2025 : चुनाव से पहले RJD को तगड़ा झटका! मोहनीया सीट से नामांकन हुआ रद्द

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन को तगड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की प्रत्याशी श्वेता सुमन का मोहनीया विधानसभा सीट से नामांकन रद्द हो गया है, जिससे पार्टी इस सीट से चुनाव लड़ने के मौके से वंचित हो गई है। यह फैसला चुनाव आयोग की स्क्रूटनी प्रक्रिया के बाद आया, जिसने सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों में राजनीतिक गर्मी बढ़ा दी है।

निवास प्रमाण को लेकर फंसी श्वेता सुमन
चुनाव आयोग के मुताबिक, श्वेता सुमन ने 2020 में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले को अपना मायका बताया था, जबकि 2025 के नामांकन में उन्होंने खुद को बिहार निवासी घोषित किया। इस विसंगति को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आयोग ने जांच कर उनका नामांकन रद्द कर दिया।

श्वेता सुमन का आरोप, “यह सुनियोजित साजिश है”
मीडिया से बात करते हुए श्वेता सुमन ने कहा, “मुझे स्क्रूटनी के नाम पर बुलाया गया, लेकिन अधिकारी पहले से फैसला लिखकर बैठे थे। जैसे ही पहुंची, कह दिया गया कि आपका नामांकन रद्द किया जाता है। मुझे अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया।” उन्होंने दावा किया कि दिल्ली से अधिकारियों पर दबाव डाला जा रहा था, और मोहनीया के आरओ और सीओ खुद को मजबूर बता रहे थे। अगर आरओ खुद कुछ नहीं कर सकते तो फिर उनकी नियुक्ति का क्या मतलब?”

बीजेपी पर दोहरे मापदंड का आरोप
श्वेता सुमन ने स्पष्ट किया कि वह नामांकन रद्द होने के फैसले के खिलाफ कोर्ट में चुनौती देंगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि “बीजेपी की उम्मीदवार संगीता के नामांकन में भी गड़बड़ी है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। चुनाव आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण है।”

ये भी पढ़ें-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर के उतरते ही हेलीपैड धंसा (Video)

बिहार चुनाव 2025: तारीखें और मतदान की प्रक्रिया

बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होगा:

पहला चरण: 6 नवंबर 2025
दूसरा चरण: 11 नवंबर 2025

मतगणना: 14 नवंबर 2025

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें