पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सुरक्षा हटा दी है। इससे पहले राबड़ी देवी ने राबड़ी आवास से सुरक्षाकर्मियों को हटा दिया था। राबड़ी देवी ने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस जाने के लिए कह दिया था।
तेजस्वी ने दी ये चेतावनी
उनके निवास 10 सर्कुलर रोड आवास के मुख्य गेट पर भी एक भी सुरक्षाकर्मी नहीं दिखें। सम्राट सरकार की तरफ से दो दिन पहले ही लालू परिवार की सुरक्षा घटाई थी। राबड़ी देवी ने खुद ही सुरक्षाकर्मियों को बंगले से हटा दिया है। यह जानकारी राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने दी। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी के साथ-साथ तेजस्वी यादव ने भी अपनी सुरक्षा हटा दी है। अगर एक खरोंच भी आई तो सरकार जनाक्रोश नहीं झेल पाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राबड़ी देवी देश के बड़े नेताओं में से एक हैं। फिर उनकी सुरक्षा में व्यापक कटौती क्यों कर दी गई। इसके साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष के कई नेताओं का नाम लेकर कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए समीक्षा क्यों नहीं की गई।
कैमरे के सामने निकाली भड़ास
इस तरह से कैमरे पर उन्होंने जमकर अपनी भड़ास निकाली। गृह विभाग की बैठक में लालू फैमिली की सुरक्षा को कम करने का फैसला लिया गया था। लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई थी। उन्हें बिहार पुलिस की तरफ से सिर्फ विशेष सुरक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को भी अब सिर्फ एक गार्ड ही मिलेगा। पहले से उन्हें मिल रही वाई कैटेगरी की सुरक्षा को हटा दिया गया है।
इन सदस्यों की सिक्योरिटी जस की तस
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बदलाव नहीं किया गया था। साथ ही तेजस्वी की पत्नी राजश्री और बहन मीसा भारती की सुरक्षा में भी कोई बदलाव नहीं किया गया था। तेजस्वी यादव को अब बीसैप के 1-4 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से 6 बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट पार्टी के सदस्य शामिल होंगे। साथ ही उनकी पत्नी को पटना जिला बल से एक महिला बॉडीगार्ड पहले की तरह ही रहेगा। जबकि मीसा भारती के साथ पहले की तरह 3 बॉडीगार्ड रहेंगे। इस तरह से लालू फैमिली की सुरक्षा को लेकर सम्राट सरकार ने फैसला लिया।
Also Read :

