Site icon Dainik Savera Times

Sarkari Naukri News: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती; पढ़ें डिटेल्स

Bihar Forest Range Officer

Bihar Forest Range Officer

Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस पद पर चयन होने वाले उम्मीदवारों को हर महीने 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नौकरी के अनुसार मिलने वाली दूसरी सुविधाएं और भत्ते भी दिए जाएंगे।

उम्र सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 37 साल और महिलाओं की अधिकतम उम्र 40 साल रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

कौन कर सकता है आवेदन?

इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान, कृषि, वानिकी, रसायन विज्ञान, गणित, भूगर्भ विज्ञान जैसे विषयों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

कैसे होगा चयन?

बता दें कि उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे, जो कुल 300 नंबर के होंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, गणित और करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न आएंगे। गलत जवाब देने पर नंबर भी काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार BPSSC की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
इसके बाद फॉर्म में अपनी जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें:

Exit mobile version