Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में बेकाबू हुई कानून व्यवस्था, 3 युवकों को गोली मार बदमाश फरार, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

July 14, 2025

बिहार में बेकाबू हुई कानून व्यवस्था, 3 युवकों को गोली मार बदमाश फरार, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल

Bihar Law and order : बिहार के बेगूसराय में सोमवार को बदमाशों ने तीन युवकों को गोली मार दी। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे फाटक के पास हुई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय छोटू महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। इसके साथ ही, घायल युवकों में से एक का नाम प्रिंस कुमार है, जो नंदकिशोर सिन्हा का पुत्र है, जबकि दूसरा घायल रामदीरी निवासी शुभम कुमार है।

दो मोटरसाइकिलों पर आए हमलावर-
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रेलवे फाटक के पास छोटे वाहनों से बैरियर शुल्क वसूलने का काम करते थे। सोमवार को भी वे अपने कार्यस्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान, नकाब पहने दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावर वहां पहुंचें और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गोलियों की बौछार में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर ज़मीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सदर अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रिंस और शुभम का इलाज चल रहा है।

जमीन विवाद हो सकता है कारण
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अस्पताल परिसर में भी तनावपूर्ण माहौल देखा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। शुरुआती जाँच में इसे आपसी रंजिश या फिरौती के विवाद का मामला माना जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला वर्चस्व की लड़ाई या जमीन विवाद का हो सकता है। उन्होंने बताया कि अमित कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई और अन्य का इलाज चल रहा है।

मां ने अपनों पर ही लगाया आरोप
पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि उनके ही समुदाय के दीपो महतो ने गोली चलाई। बताया जा रहा है कि दीपो महतो और छोटू महतो के बीच झगड़ा चल रहा है। मृतक अमित महतो कुछ दिन पहले ही एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। परिवार ने समाचार बताया कि कुछ लोग बाइक पर आए और गोलीबारी शुरू कर दी। मृतक की मां ने कहा कि उनके समुदाय के लोगों ने ही उनके बेटे की हत्या की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें