Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar : मंत्री मंगल पांडे ने पटना में माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला का किया उद्घाटन

December 14, 2024

Bihar : मंत्री मंगल पांडे ने पटना में माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला का किया उद्घाटन

पटना : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने राज्य में स्वास्थ्य विभाग के बुनियादी ढांचे के विकास की बात कही है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को विशेष तोहफा दिया है। लगभग 19 करोड़ के लागत से आधुनिक माइक्रोबायोलॉजी लैब और अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। शनिवार को उनका उद्घाटन हुआ है। उपकरणों और माइक्रोबायोलॉजी माध्यम से बिहार में जो खाद्य पदार्थ हैं, उनकी गुणवत्ता जांच होगी और लोगों को शुद्ध भोजन मिल पाएगा। स्वस्थ रहने के लिए शुद्ध भोजन की आवश्यकता होती है, उसे काम के लिए इस लैब और फूड लैबोरेट्री का विशेष योगदान होगा। बीते गुरुवार को प्रभात प्रकाशन की ओर से प्रकाशित पुस्तक डायबिटीज के लोकार्पण कार्यक्रम में मंत्री मंगल पांडे ने फिटनेस पर जोर देते हुए कहा, ‘हमें अपने शरीर की क्षमता के अनुसार काम करना चाहिए और तनाव नहीं लेना चाहिए। रोज एक घंटा पैदल चलकर मधुमेह पर नियंत्रण पाया जा सकता है। हमें स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनी आदतों में सुधार लाना होगा।’
वहीं मंगल पांडे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘फूड एंड ड्रग लैबोरेटरी अगमकुआं पटना में माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला एवं उच्चस्तरीय उपकरण अनुभाग का उदघाटन पटना की महापौर सीता साहू, सचिव संजय सिंह एवं एफएसएसएआई भारत सरकार के निदेशक डॉ अजय प्रकाश गुप्ता के साथ कर संबोधित किया।’ माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला में बैक्टीरिया, वायरस, कवक और परजीवियों सहित सूक्ष्मजीवों का अध्ययन और उनकी पहचान की जाती है। प्रयोगशाला में नमूने के जरिए संक्रमण के लिए जिम्मेदार जीवाणुओं, कवक और परजीवियों की पहचान की जा सके। इस तरह से माइक्रोबायोलॉजी प्रयोगशाला नियमित रूप से कई संक्रमणों के लिए नए उन्नत परीक्षण प्रदान करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें