Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है, और अब नई सरकार गठन की कवायद जोरों पर है। सूत्रों की मानें, तो एनडीए घटक दलों के बीच मंत्री पद बांटने की एक नई “6 विधायक = 1 मंत्री” फॉर्मूले पर सहमति बनती दिख रही है।
ये भी पढ़ें- सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 3 नक्सली ढेर, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
BJP – 15-16 मंत्री
JDU – 14
LJP (रामविलास)- 3
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM)- 1
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)- 1
बैलेंसिंग का संकेत
यह फॉर्मूला सत्ता साझेदारी की नाजुक बैलेंसिंग का संकेत देता है, जिसमें छोटे दलों को भी प्रतिनिधित्व देने की रणनीति दिख रही है।
चिराग पासवान ने कहा-
लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने कहा है कि सरकार की रूपरेखा “आज या कल” तक तैयार हो सकती है। उन्होंने वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी बातचीत की बात कही और यह भरोसा जताया कि 22 नवंबर से पहले नई सरकार का शपथ ग्रहण संभव है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...