Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! BSSC ने इन पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल

August 26, 2025

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! BSSC ने इन पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल

Bihar Office Attendant Recruitment 2025 : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3,727 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 1,216 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। बता दें कि बिहार ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती होने जा रही है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। परीक्षा में नकारात्मक अंकन को ध्यान में रखते हुए तैयारी करना जरूरी होगा। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

आवेदन की अंतिम तिथि

बता दें कि ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2025 तय की गई है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर, 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹18,000 से ₹56,900 तक का वेतनमान मिलेगा। यह वेतन बिहार सरकार के 7वें वेतन आयोग के तहत दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग : ₹540
एससी, एसटी, महिला एवं दिव्यांग उम्मीदवार : ₹135

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास (मैट्रिकुलेशन) होना आवश्यक है।

न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
अधिकतम आयु : 37 वर्ष (1 अगस्त, 2025 तक)
आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन एक चरण की लिखित परीक्षा के माध्यम से होगा। परीक्षा में कुल 100 अंक के प्रश्न होंगे और समय सीमा 2 घंटे होगी।

सामान्य ज्ञान : 40 प्रश्न
सामान्य गणित : 30 प्रश्न
सामान्य हिंदी : 30 प्रश्न

नकारात्मक अंकन भी लागू होगा, यानी हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही अंतिम चयन सूची जारी होगी।

आवेदन प्रक्रिया

1. आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “Office Attendant Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. नए उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी से आवेदन फॉर्म भरें।
4. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस ऑनलाइन जमा करें।
5. आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें