Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार : नालंदा जिले में ‘भंडारा’ के दौरान झड़प में एक घायल, 10 गिरफ्तार

February 27, 2025

बिहार : नालंदा जिले में ‘भंडारा’ के दौरान झड़प में एक घायल, 10 गिरफ्तार

बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले में एक भंडारा (सामुदायिक दावत) के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया। नालंदा के पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों समूहों के बीच यह झड़प बुधवार शाम को माफी गांव में उस समय हुई जब कुछ व्यक्तियों को भंडारा के समीप कथित तौर पर पेशाब करते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस झड़प में घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसे आज छुट्टी दे दिये जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस घटना को सांप्रदायिक संघर्ष बताए जाने के दावों को खारिज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक भरत सोनी ने कहा कि मीडिया के एक वर्ग ने अपनी रिपोर्ट में ऐसा दावा किया था जो निराधार है। घायल व्यक्ति की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, शी जिनपिंग मुझे गले लगा लेंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें