Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार: पीएफआई का राज्य सचिव रियाज गिरफ्तार

September 9, 2023

बिहार: पीएफआई का राज्य सचिव रियाज गिरफ्तार

मोतिहारी: काफी समय से फरार चल रहे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई ) के राज्य सचिव और एनआईए का वांछित रियाज मारुफ उर्फ बब्लू को शनिवार को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रियाज की गिरफ्तारी की पुष्टि पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने करते हुए कहा कि उसकी गिरफ्तारी चकिया के सुभाष चौक से की गई है। पुलिस फिलहाल उससे अज्ञात स्थान पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, फुलवारी टेरर मॉडल के बाद इसका नाम सामने आया था, इसके बाद इस पर जांच एजेंसियों की नजर थी। रियाज की गिरफ्तारी की सूचना एनआईए और एटीएस को दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें