Site icon Dainik Savera Times

Bihar Police में हवलदार क्लर्क बनने का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती शुरू, जानें Details

Bihar Police Constable Clerk Recruitment

Bihar Police Constable Clerk Recruitment

Bihar Police Constable Clerk Recruitment : बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आपको बता दें कि बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने हवलदार क्लर्क के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती अभियान 2 जनवरी 2026 से शुरू हो गया है और इच्छुक उम्मीदवार BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 फरवरी 2026 है।

कितने पद हैं और आवेदन कैसे करें
इस भर्ती में कुल 64 हवलदार क्लर्क के पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम दिन तक इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पुरुषों के लिए 37 वर्ष व महिलाओं के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना आवश्यक है। किसी विशेष विषय की अनिवार्यता नहीं है।

चयन प्रक्रिया
चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की जाएगी।

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न 10वीं स्तर के होंगे और विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स शामिल हैं। उम्मीदवार को न्यूनतम 30% अंक लाना आवश्यक है।

शारीरिक परीक्षा भी 100 अंकों की होगी, जिसमें दौड़, गोला फेंक और ऊँचाई कूद शामिल है। पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं के लिए 1 किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट में तय है। गोला फेंक और ऊंची कूद के लिए प्रत्येक 25 अंक निर्धारित हैं।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। बिना शुल्क के आवेदन मान्य नहीं माना जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

–BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
–भर्ती लिंक पर क्लिक कर नया पंजीकरण करें।
–लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरें।
–सभी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
–फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट निकाल लें।

Exit mobile version