Site icon Dainik Savera Times

Bihar : राजद कार्यकर्ताओं का अजीबो-गरीब कारनामा, छठ घाट पर Lalu Yadav-Tejashwi Yadav की प्रतिमा लगाकर की पूजा-अर्चना

हाजीपुरः लोक आस्था का महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य के अघ्र्य के साथ संपन्न हो गया। इस बीच वैशाली जिले में राजद कार्यकर्ताओं का अजी-बोगरीब कारनामा भी देखने को मिला। जिसकी चर्चा अब क्षेत्र में खूब हो रही है। दरअसल, भगवानपुर के कीरतपुर राजाराम गांव में राजद कार्यकर्ताओं ने पहले छठ घाट पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की प्रतिमा स्थापित की और फिर पूजा-अर्चना की। इस क्रम में इस छठ घाट का नामकरण भी तेजस्वी यादव के नाम पर कर दिया गया।

लालू-तेजस्वी की छठ घाट पर प्रतिमा लगाए जाने की चर्चा इलाके में खूब हो रही है, इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। राजद कार्यकर्ताओं ने छठ मैया से तेजस्वी यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने की कामना भी की है। राजद कार्यकर्ता केदार यादव ने कहा कि गरीबों को आवाज देने वाले लालू प्रसाद यादव एवं बेरोजगारों को रोजगार देने वाले तेजस्वी यादव की यहां प्रतिमा लगाकर छठ मैया की पूजा की गई।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने समाज में निचले तबकों के लिए जितना किया है, वह कोई नहीं कर सकता। छठी मैया तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री बना दें, यही कामना है, जिससे बिहार का विकास हो सके। यादव इस कामना को लेकर दंडवत करते छठ घाट तक पहुंचे थे।

Exit mobile version