Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar : तेजस्वी यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, कई घायल

February 27, 2024

Bihar : तेजस्वी यादव की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, कई घायल

पूर्णिया। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्र के क्रम में प्रदेश का दौरा कर रहे। इस बीच सोमवार की देर रात पूर्णिया में तेजस्वी की एक एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एस्कॉर्ट गाड़ी के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य छह जवान घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी के पास पूर्व उप मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल एक वाहन पूर्णिया – कटिहार फोरलेन सड़क पर रॉन्ग साइड में चला गया । इसी दौरान एस्कॉर्ट वाहन की एक कार से टक्कर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में होमगार्ड का जवान मोहम्मद हलीम आलम की मौत हो गई और छह से सात अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में कार में सवार अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें