Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar : ट्रैक्टर और ट्रक की हुई टक्कर, 2 श्रद्धालुओं की मौत

April 11, 2024

Bihar : ट्रैक्टर और ट्रक की हुई टक्कर, 2 श्रद्धालुओं की मौत

सासारामः बिहार के रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के श्रद्धालुओं को लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर में एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि 25 से अधिक लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर कैमूर जिले के भगवानपुर थाना इलाके के उमापुर गांव से औरंगाबाद जिले स्थित महुआधाम दर्शन के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान चेनारी थाना के टेकारी मोड़ के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सासाराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान बंधन कुमार और कुदरा निवासी अनिल बारी के रूप में की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें