Site icon Dainik Savera Times

Bihar Train Accident: बिहार में बेपटरी हुई मालगाड़ी, नदी में गिरे 3 डिब्बे, मची अफरा-तफरी

Bihar train accident

Bihar train accident

Bihar train accident: बिहार के जमुई जिले में शनिवार देर रात दिल्ली–हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर एक बड़ा रेल हादसा हो गया। जसीडीह से झाझा की ओर जा रही सीमेंट लदी एक मालगाड़ी टेलवा बाजार हॉल्ट के पास अचानक पटरी से उतर गई। इस दुर्घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

नदी में गिरे डिब्बे
जानकारी के मुताबिक हादसा रात करीब 11:30 बजे पुल संख्या 676 और पोल संख्या 344/18 के पास हुआ। मालगाड़ी के लगभग एक दर्जन डिब्बे पटरी से उतर गए, जिनमें से तीन डिब्बे बरुआ नदी के पुल से नीचे जा गिरे। कई अन्य डिब्बे आपस में टकराकर एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। डिब्बों में भरी सीमेंट बड़ी मात्रा में पटरी और आसपास के क्षेत्र में फैल गई।

ये भी पढ़ें- 2025 में चांदी ने निवेशकों को किया मालामाल, दिया 158% का रिटर्न, अगले वर्ष भी बढ़ेंगी कीमतें

अप और डाउन दोनों लाइनें बाधित
इस हादसे के कारण जसीडीह–झाझा रेलखंड की अप और डाउन दोनों लाइनें बाधित हो गई हैं। इसका सीधा असर दिल्ली–हावड़ा मुख्य मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों पर पड़ा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मौके पर नहीं पहुंचे आला अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस, आरपीएफ और रेलवे के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि रात का समय और घना कोहरा होने के कारण राहत एवं बहाली कार्य में कठिनाई आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अब तक रेलवे के आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं, जिससे डिब्बों को हटाने और ट्रैक बहाल करने का काम शुरू नहीं हो सका है। रेलवे प्रशासन ने जल्द से जल्द मार्ग बहाल करने का भरोसा दिलाया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Exit mobile version