नेशनल डेस्क। बिहार के आरा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां 15 साल के एक लड़के की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। डॉक्टरों को शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग (खाने से जहर फैलना) की आशंका जताई है। यह घटना भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र की है। मृतक लड़का बिहिया नगर ब्लॉक रोड का रहने वाला था। उसका नाम बलवीर विनय था। वह एक सरकारी शिक्षक विनय कुमार केसरी का बेटा था। बलवीर 10वीं कक्षा का छात्र था और इसी साल उसकी बोर्ड परीक्षा होने वाली थी।
रात में पिज्जा खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
परिवार वालों के अनुसार, गुरुवार (5 फरवरी 2026) की रात बलवीर ने एक दुकान से पिज्जा खाया था। बताया जा रहा है कि वह दुकान उसके दोस्त गौतम कुमार के घर के पास है। रात में पिज्जा खाने के कुछ घंटों बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। शुक्रवार (6 फरवरी) की तड़के सुबह उसकी हालत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। उसे बार-बार तेज दस्त होने लगे। कमजोरी इतनी बढ़ गई कि वह गली में ही गिर पड़ा और उठ भी नहीं पा रहा था। सुबह करीब 4 बजे उसकी दादी ने घर वालों को बताया कि बलवीर की हालत बहुत खराब है।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
घर वाले तुरंत उसे बिहिया पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर 3–4 इंजेक्शन दिए और उसे तुरंत आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।लेकिन दुख की बात यह है कि सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों ने जताई फूड पॉइजनिंग की आशंका
डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। माना जा रहा है कि बाहर का खाना खाने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी हो सकती है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।
परिवार में छाया मातम
बलवीर की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पिता विनय कुमार केसरी ने बताया कि वह गुरुवार को रिश्तेदारी में बक्सर गए थे और रात करीब 10 बजे घर लौटे थे। उसी रात के बाद से बच्चे की तबीयत खराब होने लगी। एक होनहार छात्र की अचानक मौत से मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।
पुलिस जांच में जुटी
परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। अब सभी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।
रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी सच्चाई
फिलहाल यह मामला संदिग्ध फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही निकलेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...