Site icon Dainik Savera Times

मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान करंट लगने से युवक की हुई मौत, 24 झुलसे

दरभंगा: बिहार में दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के ककोढ़ा गांव में शनिवार की शाम मुहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गयी तथा 24 अन्य झुलस गये ।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ककोढ़ा मदरसा चौक से आगे परती स्थल पर चौकी मिलान कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक ताजिया ऊपर से गुजर रहे उच्च क्षमता बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इस घटना में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गयी तथा 24 अन्य झुलस गये।स्थानीय लोगों के सहयोग से झुलसे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।कई लोगों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित

Exit mobile version