Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Election Result LIVE: बिहार में NDA की बहार, रुझानों में बंपर बहुमत, जानें कहां से कौन आगे-पीछे

November 14, 2025

Bihar Election Result LIVE: बिहार में NDA की बहार, रुझानों में बंपर बहुमत, जानें कहां से कौन आगे-पीछे

पटना। बिहार में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू होने के साथ ही सियासी तापमान तेज हो गया है। शुरुआती रुझानों में एनडीए बढ़त बनाए हुए है, जबकि राजद दूसरे स्थान पर दिखाई दे रहा है। इस बीच एनडीए खेमे में उत्साह और आत्मविश्वास दोनों लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

इतने-इतने सीटों पर ये पार्टियों ने लड़ा हैं चुनाव
Bihar Chunav 2025 में NDA में शामिल बीजेपी 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

राघोपुर सीट पर करीब पांच हजार वोटों से पीछे चल रहे तेजस्वी
राजद नेता तेजस्वी यादव 11/30 राउंड की गिनती के बाद राघोपुर से 4829 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।

 

महागठबंधन में ये दल हैं शामिल
बिहार में महागठबंधन में शामिल RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में है। इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की फ्रेडली फाइट है, जिसमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं।

 

पटना से जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा, ‘गिनती के पहले ही राउंड से यह साफ हो जाएगा कि एनडीए जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही है। एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे और विपक्ष पूरी तरह परास्त होगा।‘

 

इसी बीच भाजपा प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने भी जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, ‘गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके हैं कि एनडीए 160 से ज्यादा सीटें लाएगी। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार एनडीए के पक्ष में बंपर मतदान हुआ है। महिलाओं और युवाओं ने बड़ी संख्या में वोट डालकर हमारी जीत को और मजबूत किया है।‘ आगे उन्होंने यह भी जोड़ा कि विकसित भारत के संकल्प की नींव विकसित बिहार ही रखेगा।

शुरुआती रुझान एनडीए को बढ़त देते दिख रहे हैं और एनडीए नेताओं के चेहरों पर साफ तौर पर आत्मविश्वास नजर आ रहा है। अब सबकी निगाहें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो यह तय करेंगे कि बिहार की सत्ता की बागडोर एक बार फिर किसके हाथों में जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा- लोकतंत्र के महापर्व का आज सबसे ऐतिहासिक दिन

 

NDA की बढ़त लगातार बरकरार, RJD पिछड़ी
सुबह साढ़े 10 बजे तक एनडीए 162, महागठबंधन 75, जन सुराज 2 और अन्य 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

प्रारंभिक रुझानों में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बढ़त लेते हुए दिख रहा है। विभिन्न टीवी चैनलों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) गठजोड़ राज्य की 243 सीटों में कई स्थानों पर आगे चल रहा है।

ये उम्मीदवार चल रहे आगे
प्रमुख प्रत्याशियों में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, चर्चित लोकगायिका मैथिली ठाकुर, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव, अंतरराष्ट्रीय शूटर और भाजपा विधायक श्रेयशी सिंह, मंत्री संजय सरावगी, मंगल पांडे, विजय कुमार चौधरी, और श्रवण कुमार आगे हैं, वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप पीछे चल रहे हैं।

आयोग के मुताबिक मोकामा में जदयू के अनंत कुमार सिंह पहले दौर की मतगणना के बाद 2,716 मतों से आगे हैं और राजद की वीणा देवी पीछे हैं।

तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से आगे
शुरुआती रुझान के अनुसार, ‘इंडिया’ गठबंधन के मुख्यमंत्री पद उम्मीदवार एवं राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर 893 मतों से आगे है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश कुमार पीछे हैं।
मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार ओसामा शहाब रघुनाथपुर सीट पर 7491 मतों से पीछे हैं और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विकास कुमार सिंह आगे हैं।
भाजपा उम्मीदवार उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर सीट पर 2,690 मतों से आगे हैं जबकि राजद के अरुण कुमार पीछे हैं। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय में आगे हैं।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बेटे और जेजेडी संस्थापक तेज प्रताप यादव महुआ सीट पर चौथे स्थान पर हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संजय कुमार सिंह इस सीट पर सबसे आगे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें