Bihar Chunav Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे अब लगभग साफ दिखने लगे हैं। वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझानों में एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाता नजर आ रहा है। आज सुबह 8 बजे से बिहार की सभी 243 सीटों पर मतगणना शुरू हुई। इसके लिए कुल 38 जिलों में 46 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। रुझानों के मुताबिक, पूरे बिहार में एनडीए को बड़ी सफलता मिल रही है। महागठबंधन की स्थिति कमजोर दिख रही है और वह 50 सीटों के आसपास सिमटता दिख रहा है। साफ है कि इस बार मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी का असर चुनाव में साफ दिखाई दे रहा है।

बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही
रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। इसके बाद जेडीयू (JDU) का नंबर हो सकता है। एनडीए इस समय 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इतने बड़े अंतर से साफ है कि बिहार की तस्वीर अब एकतरफा हो चुकी है।
चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़े भी एनडीए के पक्ष में
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर मिल रहे शुरुआती आंकड़ों में भी एनडीए को आराम से बहुमत मिलता दिख रहा है। बहुमत के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है, जिसे एनडीए रुझानों में पहले ही पार कर चुका है।
दो चरणों में हुआ था मतदान
-पहला चरण – 6 नवंबर
-दूसरा चरण – 11 नवंबर
इन दोनों चरणों में राज्य की सभी 243 सीटों के लिए वोट डाले गए।
रिकॉर्ड-मतदान—1951 के बाद सबसे ज्यादा
इस बार लोगों ने खुलकर मतदान किया।
-कुल मतदान प्रतिशत 66.91% रहा
-यह 1951 के बाद अब तक का सबसे अधिक मतदान है
-2020 की तुलना में यह 9.62% बढ़ोतरी है
महिलाओं ने बनाया रिकॉर्ड, पुरुषों से ज्यादा वोट डाले
इस चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया:
-महिला मतदान – 71.6%
-पुरुष मतदान – 62.8%
-यह पहली बार हुआ है जब बिहार में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से इतना ज्यादा रहा।
एनडीए बनाम महागठबंधन – मुकाबला हुआ एकतरफा
शुरुआती रुझानों में ही स्पष्ट हो गया कि मुकाबला बराबरी का नहीं रहा। एनडीए (BJP+JDU) ने शुरुआत से ही बढ़त बना ली और धीरे-धीरे यह बढ़त बहुत बड़ी हो गई। गठबंधन में जेडीयू और बीजेपी को 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का बंटवारा हुआ था। लेकिन रुझानों से साफ है कि दोनों पार्टियों ने मजबूत प्रदर्शन किया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...