Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार है गुरू… भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचा लालू का करीबी, देखें VIDEO

November 6, 2025

बिहार है गुरू… भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचा लालू का करीबी, देखें VIDEO

बिहार डेस्क। बिहार में लोकतंत्र का महापर्व यानी चुनाव चल रहा है, और जब बात बिहार के वैशाली जिले के भगवानपुर निवासी केदार प्रसाद यादव की हो, तो कुछ न कुछ दिलचस्प जरूर होता है। अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर केदार यादव ने इस बार भी सबको चौंका दिया। आज मतदान के दिन जब लोग गाड़ियों या पैदल वोट डालने जा रहे थे, तब केदार यादव अपनी भैंस पर सवार होकर मतदान केंद्र की ओर निकल पड़े। लोगों ने जब उन्हें इस अंदाज में देखा तो हर कोई हैरान रह गया। उनकी यह अनोखी सवारी गांव और आस-पास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गई। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी उनका यह नजारा देखने के लिए सड़क किनारे जुट गए।

लोकगीतों से माहौल हुआ रंगीन
केदार यादव के साथ कुछ महिलाएं भी चल रही थीं, जो इस पूरे सफर के दौरान लोकगीत गा रही थीं। इससे चुनावी माहौल में सांस्कृतिक रंग भर गया और लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई।

 

क्यों चुनी भैंस की सवारी?
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने भैंस पर जाने का फैसला क्यों किया, तो केदार यादव ने मुस्कराते हुए कहा “चुनाव के कारण सभी गाड़ियां और घोड़े बंद हैं। मेरा वोटिंग बूथ करीब 2 किलोमीटर दूर है। ऐसे में मैंने सोचा कि किसी का इंतज़ार करने के बजाय अपनी भैंस पर ही चला जाऊं।” हाथ में लाठी और भैंस की पीठ पर बैठे केदार यादव का यह नजारा देखने लायक था। गांव के लोग उनकी इस सादगी और देसी अंदाज़ की तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

लालू प्रसाद यादव के खास माने जाते हैं केदार यादव
केदार यादव सिर्फ अपने कारनामों की वजह से नहीं, बल्कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता होने की वजह से भी जाने जाते हैं। बताया जाता है कि जब भी लालू यादव इस इलाके से गुजरते हैं, तो उनका काफिला केदार यादव से मिलने के लिए ज़रूर रुकता है।

लोगों में जमकर हो रही है चर्चा
गांव के लोगों का कहना है कि केदार यादव हमेशा कुछ अलग करने में विश्वास रखते हैं। इस बार उनकी भैंस वाली एंट्री ने पूरे इलाके में चुनावी चर्चा का नया रंग भर दिया।

 ये भी पढ़ेंः वोट डालने के बाद लालू परिवार ने किया आग्रह, बिहार में बदलाव के लिए जनता करे वोट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें