Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM नीतीश कुमार का दावा, 2030 तक एक करोड़ युवाओं के लिए नए रोजगार का लक्ष्य

July 13, 2025

CM नीतीश कुमार का दावा, 2030 तक एक करोड़ युवाओं के लिए नए रोजगार का लक्ष्य

पटना। बिहार सरकार वर्ष 2025 से 2030 के बीच राज्य में युवाओं के लिए एक करोड़ सरकारी नौकरियों और रोजगार का सृजन करेगी जो सरकार के मौजूदा लक्ष्य 50 लाख से दोगुनी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि उनकी सरकार के दौरान 2005 से 2020 के बीच राज्य में 8 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली थी। वर्ष 2020 में सुशासन कार्यक्रम के सात निश्चयों के दूसरे निश्चय में लक्ष्य तय किया गया कि 2025 तक 10 लाख सरकारी नौकरियों के साथ 10 लाख रोजगार का सृजन किया जाएगा। इस संकल्प को बढ़ाया और अगस्त 2025 तक 12 लाख नौकरियों के साथ 38 लाख रोजगार का लक्ष्य तय किया।

कुमार ने कहा कि हमने अभी तक 10 लाख सरकारी नौकरियों और 39 लाख रोजगार का लक्ष्य हासिल कर लिया है और विश्वास रखते हैं तय समय सीमा में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी तथा रोजगार देने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने भविष्य में रोजगार सृजन की चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2025 से 2030 के बीच युवाओं के लिए करीब एक करोड़ सरकारी नौकरियों और रोजगार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना को विस्तारित करने के लिए एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जिसका नाम जननायक कपरूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें