Site icon Dainik Savera Times

Purnia Murder Case : हत्या मामले पुलिस का बड़ा एक्शन, 150 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज

पूर्णिया। बिहार में पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के मामले में 23 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है,जबकि 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने आज यहां बताया कि इस घटना में 23 आरोपियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है, जबकि 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिये उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

DIG ने कहा- घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा
पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि इस घटना में शामिल कोई भी दोषी बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,वहीं जिस ट्रैक्टर से शवों को ठिकाने लगाया गया था, उसे भी जप्त कर लिया गया है।

जांच के लिये विशेष SIT का गठन
पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि इस मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सदर पूर्णिया के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। मामले को संवेदनशील मानते हुए एक अंतिम संस्कार विशिष्ट मेडिकल बोर्ड का गठन कराकर दंडाधिकारी की मौजूदगी में वीडियोग्राफी के साथ सम्पादित कराया गया। विधि-विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) के विशेषज्ञों ने घटनास्थल से सबूत एकत्रित किया है। इस मामले में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेटगामा गांव, वार्ड नम्बर 10 में सात जुलाई को तड़के झाड़फूक किये जाने का आरोप लगाकार एक ही परिवार के पांच बाबू लाल उराँव (65) सीता देवी (60) मंजीत उराँव (25) रानी देवी (22) और कातो देवी (75) की मारपीट कर एवं जलाकर हत्या कर दी गई थी। मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है।

 

Exit mobile version