Site icon Dainik Savera Times

BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया

Jalandhar Firing

Jalandhar Firing

पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल के आवास के सुरक्षाकर्मी ने मंगलवार की सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि आज सुबह करीब 10:30 बजे सचिवालय थानांतर्गत विधायक आवास में हाउस गार्ड के तौर पर तैनात केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान को सिर में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तब सीआरपीएफ जवान को मृत अवस्था में पाया गया। जवान के सिर में गोली लगी हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान भाजपा अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल के आवास के सुरक्षाकर्मी आशुतोष मिश्र (27) के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएसएल) की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य संकलन करते हुए मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- ‘हमारी उंगलियां अभी भी ट्रिगर पर’, लेबनान पर इजरायली हमलों को लेकर ईरानी राष्ट्रपति की चेतावनी

Exit mobile version