BSEB 12th Result 2026: Bihar School Examination Board (बिहार विद्यालय परीक्षा समिति) ने इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के परिणाम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 23 मार्च को दोपहर 1:30 बजे रिजल्ट जारी करेंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र भी मौजूद रहेंगे। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकेंगे।
इस साल कितने छात्रों ने परीक्षा दी?
साल 2026 में बिहार बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा में कुल 28 लाख 30 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा कुल 1,762 केंद्रों पर हुई, परीक्षा दो शिफ्ट में ली गई थी। आम तौर पर 12वीं का रिजल्ट मार्च के आखिरी हफ्ते में जारी किया जाता है।
10वीं (मैट्रिक) परीक्षा कब हुई थी?
बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित हुई। परीक्षा 1,699 केंद्रों पर हुई, यह भी दो पालियों में आयोजित की गई। 10वीं का रिजल्ट आमतौर पर अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद है।
रिजल्ट कैसे देखें?
छात्र अपना रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर और रोल कोड की जरूरत होगी।
#BSEB #BiharBoard #Bihar #Inter_Result_2026 #BiharBoardResult pic.twitter.com/gU9ycp341o
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 23, 2026
मेष: दिन शुभ रहेगा...