नेशनल डेस्क। गोरखपुर–नरकटियागंज रेल लाइन पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया। चंपारण हमसफर एक्सप्रेस वाल्मीकि रोड और पनियहवा स्टेशन के बीच मदनपुर इलाके में रेलवे ट्रैक पर अचानक आए एक जंगली भैंसे से टकरा गई। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन तेज रफ्तार से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन मदनपुर के पास पहुंची, अचानक ट्रैक पर जंगली भैंसा दिखाई दिया। टक्कर के तुरंत बाद लोको पायलट ने बिना समय गंवाए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया। ट्रेन तुरंत रुक गई और एक बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अगर समय रहते ब्रेक नहीं लगाया जाता तो ट्रेन पटरी से उतर सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था।
तीन घंटे तक ठप रहा रेल परिचालन
इस घटना के बाद गोरखपुर–नरकटियागंज रेलखंड पर करीब तीन घंटे तक ट्रेन परिचालन पूरी तरह बंद रहा। ट्रैक और इंजन की जांच के बाद ही रेल यातायात को धीरे-धीरे बहाल किया गया।
ये भी पढ़ेंः घने कोहरे के चादर में लिपटी राजधानी, हवाई व रेल सेवाएं प्रभावित… यात्रियों के लिये एडवाइजरी जारी
यात्रियों में मची अफरा-तफरी
टक्कर के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक झटका लगने से कई यात्री घबरा गए और अपनी सीटों से खड़े हो गए। हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को समझाया और स्थिति को शांत किया।
जंगली भैंसे की मौत, इंजन को हुआ नुकसान
इस हादसे में जंगली भैंसे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रेन के इंजन को भी हल्का नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
बड़ा हादसा टलने से यात्रियों ने ली राहत की सांस
घटना के बाद यात्रियों ने लोको पायलट की सूझबूझ और समय पर लिए गए फैसले की सराहना की। सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली कि एक बड़ा रेल हादसा टल गया।
देखें वीडियोः कश्मीर में शुरू होने वाला है ‘चिल्लई कलां,ये ठंड जितनी डरावनी है, उतनी ही खूबसूरत भी
मेष: दिन शुभ रहेगा...