Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP के पूर्व MLA चितरंजन शर्मा का निधन, हैदराबाद में ली आखिरी सांस

March 26, 2025

BJP के पूर्व MLA चितरंजन शर्मा का निधन, हैदराबाद में ली आखिरी सांस

बिहार डेस्क : अरवल जिले के पूर्व भाजपा विधायक चितरंजन शर्मा का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थे और उनका इलाज हैदराबाद में चल रहा था। पेट से संबंधित बीमारी के कारण वह पिछले दो महीनों से अस्पताल में भर्ती थे। बुधवार सुबह 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अब उनका पार्थिव शरीर विमान से बिहार लाया जाएगा जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि चितरंजन शर्मा के निधन की खबर से अरवल जिले और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई है। खासकर पटना जिले के धनरूआ प्रखंड के नीमा गांव सहित अरवल जिला के अन्य क्षेत्रों में गहरा शोक व्यक्त किया गया। चितरंजन शर्मा का निधन भाजपा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है।

बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने जताया शोक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें