
बिहार डेस्क। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को बड़ी कानूनी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज तीनों मामलों में जमानत दे दी है। इनमें पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना, कोतवाली थाना और पूर्णिया जिले से जुड़े एक मामले शामिल थे। जमानत मिलने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ही बेऊर जेल से रिहा हो सकते हैं। पप्पू यादव के वकील शिवनंदन भारती के अनुसार, पटना सिविल कोर्ट ने जिन-जिन मामलों में सांसद को रिमांड पर लिया था, उन सभी में जमानत मंजूर कर ली है। अदालत के इस फैसले के बाद अब उनकी रिहाई का रास्ता साफ हो गया है। वकील ने बताया कि जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पप्पू यादव आज शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं।
Independent MP from Purnea granted bail in three Patna cases. Bail has been granted in all the cases in which the Patna Civil Court had taken his remand. Pappu Yadav may be released from jail this evening: Pappu Yadav’s lawyer, Shivnandan Bharti to ANI
— ANI (@ANI) February 13, 2026
31 साल पुराने मामले में हुई थी गिरफ्तारी
पप्पू यादव को 6 फरवरी 2026 को पटना में एक 31 साल पुराने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में आधी रात को गिरफ्तार किया गया था। इस गिरफ्तारी को लेकर काफी हंगामा और राजनीतिक प्रतिक्रिया भी देखने को मिली थी। हालांकि उस पुराने मामले में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी।
नए-पुराने मामलों के कारण जेल में थे बंद
पुराने केस में जमानत मिलने के बावजूद पप्पू यादव जेल से बाहर नहीं आ पाए थे, क्योंकि बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाने से जुड़े अन्य मामलों में वे बेऊर जेल में बंद थे। अब इन दोनों मामलों में भी जमानत मिल जाने से उनकी रिहाई तय मानी जा रही है।
आज शाम तक रिहाई की उम्मीद
वकील के मुताबिक, अदालत के आदेश के बाद जेल प्रशासन को जमानत से जुड़े कागजात मिलते ही रिहाई की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। ऐसे में संभावना है कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज शाम तक जेल से बाहर आ सकते हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...