Site icon Dainik Savera Times

सरकार के निर्देश : राबड़ी खाली करेंगी सरकारी आवास, जानें क्या हैं कारण?

rabri-vacate-government-residence

rabri-vacate-government-residence

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करना होगा। ये 10 सर्कुलर रोड आवास लंबे समय से राजनीतिक पहचान बना था। अब ये भवन सरकारी आवास मंत्री नंदकिशोर राम को दिया गया है।

20 साल से था राजनीति का केंद्र

इसके साथ ही राबड़ी देवी को इसे खाली करने का नोटिस भी दे दिया है। इसके अनुसार अब राबड़ी देवी को 39, हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी आवास आवंटित किया है। डेयरी, मत्स्य और पशु संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम को 10 सर्कुलर रोड का बंगला दिया है। पटना का 10 सर्कुलर रोड पिछले करीब 20 वर्षों से बिहार की राजनीति का बेहद चर्चित पता माना जाता रहा है। यह आवास लंबे समय तक राबड़ी देवी और लालू यादव के राजनीतिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र रहा है।

आवंटन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय

राजद के अहम फैसलों का गवाह बना ये बंगला अब इस आवास का नए मंत्री को आवंटन राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। निर्देश पर संयुक्त सचिव-सह-भू-संपदा पदाधिकारी के हस्ताक्षर हैं। विभाग ने इस आदेश की कॉपी मुख्यमंत्री सचिवालय, मंत्रिमंडल सचिवालय और संबंधित विभागों को भी भेज दी है। अब आवास हस्तांतरण और अन्य औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस मामले पर राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि यह आवास लगभग 20 वर्षों से अधिक समय से आवंटित था, लेकिन अब अचानक इसे किसी अन्य के नाम पर दे दिया है।

राबड़ी को आवास खाली करने का नोटिस

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थिति आ गई है, जब विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष के लोग अपनी ताकत का प्रदर्शन करना चाहते हैं। उनका कहना था कि यह निर्णय नहीं, बल्कि सत्ता के दबाव में लिया गया कदम है। राजद प्रवक्ता ने यह भी कहा कि राबड़ी देवी और उनकी पार्टी को जानबूझकर अपमानित करने के उद्देश्य से यह आवंटन किया गया है। उन्होंने इसे ओछी और घृणित राजनीति करार दिया।

Also Read :

 

Exit mobile version