Site icon Dainik Savera Times

आधी रात को महिला के साथ कमरे में था प्रिंसिपल, तभी पहुंच गई लोगों की भीड़; फिर…

love

बिहार डेस्क : बिहार के सहरसा जिले में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को एक महिला के साथ कमरे में रंगरलियां मनाना भारी पड़ गया। मामला सोनवर्षा अंचल इलाके के गांव मैना का है, महिला के पति की मौत हो चुकी है। बुधवार आधी रात को महिला के साथ प्रिंसिपल के कमरे में मौजूद होने की सूचना ग्रामीणों को लग गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीण मौके पर जुट गए।

कमरे को जैसे ही खोला गया, महिला और प्रिंसिपल आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने प्रिंसिपल की जमकर पिटाई की। भीड़ यहीं नहीं रुकी, बल्कि दबाव डालकर दोनों की शादी भी करवा दी। घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

2 साल पहले गई महिला के पति की जान

प्रिंसिपल की पहचान 55 साल के भुवनेश्वर पासवान के तौर पर हुई है। प्रिंसिपल की ड्यूटी फिलहा मध्य विद्यालय पड़रिया में लगी हुई है। बुधवार की रात प्रिंसिपल के साथ जो महिला पकड़ी गई, उसके पति पहले टीचर थे। जान-पहचान बढ़ने के कारण प्रिंसिपल का उसके घर आना-जाना हो गया। 2 साल पहले चुनाव ड्यूटी के दौरान उसकी हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी।

पहले किराए पर रह चुके हैं प्रिंसिपल

भुवनेश्वर पासवान मैना गांव में लंबे समय तक किराए पर रहे थे। इस दौरान उनके संबंध महिला से हो गए। ट्रांसफर होने के बाद उनका प्रिंसिपल के तौर पर प्रमोशन हुआ। इसके बाद भी उनका महिला के साथ संपर्क बना रहा। बुधवार रात को ग्रामीणों ने उनको महिला के साथ मौके पर पकड़ लिया।

दोनों के 5-5 बच्चे

बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर पासवान और महिला के 5-5 बच्चे हैं। ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से प्रिंसिपल का महिला के घर आना-जाना था। उन लोगों को कुछ गलत होने का शक था। बुधवार को रात को उन्होंने प्रिंसिपल को मौके पर दबोच लिया। इसके बाद दोनों की शादी करवा दी। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है।

Exit mobile version