Site icon Dainik Savera Times

उदित राज ने कहा,सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा

उदित राज ने कहा,सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा

उदित राज ने कहा,सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा

नई दिल्ली:  बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान जारी है और माहौल गर्म है। इस बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ियों की संभावना है, लेकिन जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, “कई जगह वीवीपैट की पर्चियां गुम मिली हैं, कुछ जगह सीसीटीवी कैमरे बंद थे और स्ट्रांग रूम में संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी गई है। ये सब संकेत हैं कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा।”

उदित राज ने दावा किया कि जनता अब महागठबंधन के पक्ष में वोट दे रही है और बिहार में परिवर्तन तय है। उन्होंने कहा, “बिहार के युवाओं ने इस बार महागठबंधन पर भरोसा जताया है। तेजस्वी यादव की सरकार में रोजगार की उम्मीदें हैं, क्योंकि पिछली बार सिर्फ 17 महीनों में 5 लाख नौकरियां दी गई थीं।”

चुनाव के बीच दिल्ली ब्लास्ट पर भी उदित राज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि शोकाकुल परिवारों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने फरीदाबाद में पहले मिले विस्फोटक का जिक्र करते हुए कहा कि अगर उस समय सतर्कता बरती जाती, तो शायद यह घटना टल सकती थी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एक “सोची-समझी रणनीति” का हिस्सा लगती है और इसकी निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि वे दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। उदित राज ने कहा, “जो भी लोग इस घटना में शामिल हैं, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

Exit mobile version