Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार्यकर्ताओं ने सेलिब्रेट किया तेजस्वी यादव का जन्मदिन, राजद नेता ने जताया सभी लोगों का आभार

November 9, 2025

कार्यकर्ताओं ने सेलिब्रेट किया तेजस्वी यादव का जन्मदिन, राजद नेता ने जताया सभी लोगों का आभार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता चुनावी अभियान में तोकत झोंक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भारी संख्या में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ता पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाने और शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं पर तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार के सभी लोगों का हृदय से आभार।

पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम यहां केवल अपने नेता का जन्मदिन मनाने आए हैं। हम उनकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं और आशा करते हैं कि वे बिहार की सेवा करते रहेंगे। हम चाहते हैं कि वे बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं और राज्य और देश में शीर्ष स्थान पर पहुंचें।

तेजस्वी यादव के समर्थकों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाए। वहीं, तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा, “बिहार के जनप्रिय ‘नौकरी-नायक’ युवा नेता तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और बिहार के आगामी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अनंत शुभकामनाएं।”

राजद नेता राकेश रोशन ने एक्स पोस्ट में लिखा…
राजद नेता राकेश रोशन ने एक्स पोस्ट में लिखा, “जन-जन की उम्मीद, युवाओं के प्रेरणास्रोत बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में बिहार ने रोजगार, शिक्षा, सम्मान और खुशहाली के नए सपने देखे हैं। आपका संघर्ष, समर्पण और दूरदृष्टि ही आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ईश्वर आपको दीर्घायु करें और शक्ति दें ताकि न्याय, समानता और विकास का यह सफर निरंतर आगे बढ़ता रहे। जनता को भरोसा है बदलाव अब रुकने वाला नहीं।”

यादव ने परिवार संग केक काटकर जन्मदिन किया सेलिब्रेट
तेजस्वी यादव ने अपने जन्मदिन को बीती रात परिवार संग केक काटकर सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव-राबड़ी देवी और बहन रोहिणी आचार्य मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ेंः Delhi Pollution: ‘जहरीली हवा’ से रेड जोन में पहुंची देश की राजधानी, एक्सपर्ट्स ने लोगों को दी ये सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें