Site icon Dainik Savera Times

फ्लाईओवर पर बाइक और ट्रक की हुई टक्कर, 3 लोगों की मौत

मुंबईः मुंबई में परेल फ्लाईओवर पर बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक पर सवार थे और उल्टी दिशा से आ रहे थे। यह हादसा सुबह 6.15 बजे के आसपास हुआ। तीनों मोटरसाइकिल पर तेज गति से परेल पुल के पार दक्षिण मुंबई की ओर जा रहे थे, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान वह सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गंभीर चोट लगने के बाद तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें पास के केईएम अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़ितों में 24 वर्षीय तनीश पतंगे और 25 वर्षीय रेणुका तामरेकर शामिल हैं और दूसरी लड़की की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। ट्रक चालक ने स्थानीय पुलिस स्टेशन जाकर दुर्घटना पर विस्तृत बयान दिया और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Exit mobile version