Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नोएडा में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

July 28, 2023

नोएडा में ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

नोएडा: जिले में थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के हिंडन पुल के पास बाइक पर जा रहे दो लोगों को तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों घायलों में से एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि बीती रात को देवी सिंह नामक व्यक्ति ने घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उनके अनुसार, सिंह ने कहा है कि 26 जुलाई को उनका बेटा दोजी राम उर्फ दीपक और उसका दोस्त कपिल बाइक से दिल्ली जा रहे थे और थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के हिंडन नदी के पुल के पास तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने दोजी की बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सिंह ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि दोनों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके बेटे की गंभीर हालत देखते उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान उसके बेटे दोजी राम की मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें