Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bill Gates ने भुवनेश्वर की झुग्गी बस्ती का किया दौरा, लोगों से की बातचीत

February 29, 2024

Bill Gates ने भुवनेश्वर की झुग्गी बस्ती का किया दौरा, लोगों से की बातचीत

भुवनेश्वर: माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार की सुबह भुवनेश्वर की एक झुग्गी बस्ती का दौरा किया और वहां रहने वाले लोगों से बातचीत की। इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मां मंगला बस्ती में बीजू आदर्श कॉलोनी का भी दौरा किया। बिल गेट्स ने झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों का हालचाल जाना और वहां काम करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों के साथ भी बातचीत की।

राज्य विकास आयुक्त अनु गर्ग ने कहा, ‘हमने उन्हें अवगत कराया कि झुग्गीवासियों को भूमि अधिकार, नल के पानी का कनैक्शन, शौचालय और बिजली की आपूíत मिल गई है। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र को एक मॉडल कॉलोनी में बदलने पर खुशी व्यक्त की।’ राज्य के शहरी विकास सचिव जी. माथी. वथानन ने कहा कि गेट्स ने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभाíथयों से बात की। कॉलोनी के एक निवासी ने कहा कि जन-हितैषी बिल गेट्स ने उनसे बातचीत की और योजनाओं के परिणामस्वरूप उनकी जीवनशैली में आए बदलाव के बारे में पूछा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें