Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : पक्षियों के लिए बनेगा बर्ड हाउस, 50 लाख से मिलेगा आसरा

bird-house-will-be-built-for-the-birds

bird-house-will-be-built-for-the-birds

कैथल। कपिस्थल के वृद्ध केदार सरोवर के बीचों-बीच पक्षियों के लिए बर्ड हाउस बनेगा। इस पर 50 लाख रुपये की लागत आएगी। यहां पक्षियों को आसरा मिलेगा।

डीसी अपराजिता ने दिए ये निर्देश

इसके अलावा वृद्ध केदार सरोवर में बनाए पैदल चलने के रास्ते सहित इसमें फव्वारों, म्यूजिक सिस्टम, बिजली व्यवस्था करते हुए इसका जीर्णोद्धार होगा। डीसी अपराजिता ने इस संबंध में नगर परिषद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने आर्य प्रयास संगठन की ओर से तैयार किए गए वृद्ध केदार सरोवर के जीर्णोद्धार मॉडल का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के भी निर्देश जारी किए।

बुजुर्गों को नहीं होनी चाहिए परेशानी : डीसी

कपिस्थल की डीसी अपराजिता ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि जवाहर पार्क, चिल्ड्रन पार्क और वृद्ध केदार सरोवर में सुबह शाम सैर करने के लिए आने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक सुधार किए जाएं। आर्य प्रयास संस्था ने जो मॉडल बनाया है, वह काफी अच्छा मॉडल है। नगर परिषद अधिकारी संस्था सदस्यों का सहयोग लें। आर्य प्रयास संस्था के सदस्यों सतीश कथूरिया, विजय गोयल, सुभाष शास्त्री, सचिन गोयल, डाॅ. प्रभाकर पूरी, सौरव धीमान, संत राम ने डीसी को मॉडल की विशेषताओं की जानकारी दी। साथ ही यहां करवाए जा रहे कार्य को लेकर चर्चा की।

एक को दूसरे तालाब से जोड़ेंगे

नगर परिषद ईओ संदीप सोलंकी ने डीसी को बताया कि वृद्ध केदार तीर्थ के बीचों-बीच करीब 50 लाख रुपये की लागत से बर्ड हाउस बनाया जा रहा है। इसमें पक्षी आश्रय ले सकेंगे। इसके लिए बीचों-बीच एक बर्ड टावर भी बनाया जाएगा। साथ ही इसके बेस को आरसीसी, उसके ऊपर स्टोन पिचिंग तकनीक से इसे मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा इसमें किश्तियां चलाई जाएंगी। अगले चरण में इस तीर्थ के तालाब को दूसरे तालाब से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पूरे पार्क के पॉथ वे में सुधार, फाउंटेन, बिजली व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए 50 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है।

खबरें और भी हैं :-

खबरें और भी हैं :-

खबरें और भी हैं :-

खबरें और भी हैं :-

 

Exit mobile version