Site icon Dainik Savera Times

भोपाल में भाजपा ने फिर से मारी बाजी, शर्मा को चुना गया सांसद

भोपाल: लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माने जाना वाला मध्यप्रदेश का भोपाल संसदीय क्षेत्र एक बार फिर पार्टी प्रत्याशी आलोक शर्मा की जीत के माध्यम से भाजपा के ही खाते में बरकरार रहा है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार शर्मा ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव को लगभग पांच लाख से अधिक मतों से शिकस्त दी है। शर्मा को नौ लाख 81 हजार 109 मत प्राप्त हुए, जबकि श्रीवास्तव के खाते में चार लाख 79 हजार 610 मत गए

Exit mobile version