नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इस सूची में गुजरात से 4 और महाराष्ट्र से 3 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा चुनाव लड़ेंगे जबकि हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण महाराष्ट्र से चुनाव लड़ेंगे।
