Site icon Dainik Savera Times

भाजपा ने छत्तीसगढ़ में शेष चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित किये

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए शेष चार सीटों पर काफी उहापोह के बाद अंततः बुधवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये। भाजपा ने बेलतरा सीट से अपने मौजूदा विधायक रजनीश सिंह के स्थान पर सुशांत शुक्ला को टिकट दी है। इसके साथ ही अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया है, जो कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं बेमेतरा से दीपक साहू और कसडोल से धनीराम धींवर को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से भाजपा ने तीन चरणों मे अपने 86 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। आज की चौथी सूची जारी किये जाने के साथ ही उसके पूरे उम्मीदवारों के नाम सामने आ चुके हैं।

Exit mobile version