जम्मू: जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव समिति गठित की है।
प्रदेश भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू-कश्मीर चुनाव प्रभारी जी. किशन रेड्डी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी तरुण चुघ के परामर्श से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए केंद्र शासित प्रदेश के लिए चुनाव समिति गठित की है।

