Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2024 में एक बार फिर झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी: Amit Shah

July 21, 2024

वर्ष 2024 में एक बार फिर झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी: Amit Shah

रांची: केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में 60 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ, जब नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। शाह ने शनिवार को रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 में नरेंद्र मोदी लगातार तीन बार पीएम बने। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के बाद एक अजीब चीज देखने को मिला। साधारण तौर पर देखा जाता है कि विजय के बाद किसी व्यक्ति में अहंकार आता है, लेकिन पहली बार देखा गया कि व्यक्ति में पराजय के बाद भी अहंकार आता है। संसद में राहुल गांधी के व्यवहार को देखकर ऐसा लगा कि वो दो-तिहाई बहुमत हासिल कर पहुंचे हैं। जबकि सच्चाई है कि पूरे इंडिया अलायंस को मिलाकर उतनी सीटें नहीं आ सकी, जितना कि अकेले बीजेपी को मिली। पिछले तीन लोकसभा चुनाव के दौरान भी यदि कांग्रेस की सीटों को जोड़ लिया जाए, तो बीजेपी ने 2024 के चुनाव में उससे अधिक सीटें हासिल की। शाह ने कहा कि वो दिवाल पर लिखा हुआ पढ़ सकते हैं और पूर्ण विश्वास के साथ कह सकते है कि वर्ष 2024 में एक बार फिर झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा ने कुछ ऐसा नहीं किया, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को सिर झुकाना पड़े। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर व्यक्ति को पांच किलो मुफ्त अनाज दिया, 13 करोड़ गरीबों के घर में गैस सिलेंडर पहुंचाया, 14 करोड़ शौचालय बनवाने का काम किया, हर घर में बिजली पहुंचाई, पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की व्यवस्था पीएम मोदी ने की। श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस ने यूपीए-1 और 2 की सरकार में झारखंड के विकास के लिए सिर्फ 84 हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता दी, जबकि पीएम मोदी ने 10 साल में 3.84 लाख करोड़ की सहायता झारखंड को उपलब्ध कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड पर विशेष ध्यान दिया, झारखंड से ही आयुष्मान भारत योजना, जन-मन योजना और मुद्रा योजना की शुरुआत हुई। अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा के गांव जाने वाले नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें