Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

देशभर में भाजपा ने किये संवाददाता सम्मेलन, ममता का मांगा इस्तीफा

August 16, 2024

देशभर में भाजपा ने किये संवाददाता सम्मेलन, ममता का मांगा इस्तीफा

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अनवरत बर्बर दुराचार को लेकर तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ देश भर में संवाददाता सम्मेलनों का आयोजन करके सुश्री बनर्जी पर अपराधियों काे संरक्षण देने का आरोप लगाया और सुश्री बनर्जी का इस्तीफा मांगा। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, केंद्र और राज्य सरकार के मंत्रियों ने शुक्रवार को हर राज्य में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किये और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार में महिलाओं पर निरंतर हो रहे बर्बर दुराचार को लेकर उन पर जमकर हमला किया। महिलाओं के सम्मान का दम भरते भाजपा नेताओं ने कहा कि कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में महिला पीजी डॉक्टर के साथ बलात्कार और निर्मामातापूर्ण हत्या से पूरा देश शर्मसार हुआ है।

पश्चिम बंगाल में जो जघन्य अपराध महिला डॉक्टर के साथ हुआ है, उसे देश अब सहने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार प्रदेश में बेटियों को बचाने के बजाय अपरधियों को बचाने में लगी हुई है, तब ही सुश्री ममता बनर्जी कोलकाता में महिला पीजी डॉक्टर की रेप और हत्या मामले को सीबीआई को सौंपने में टालमटोल कर रही थी। हाथरस में राजनीतिक पर्यटन करने वाले राहुल गाँधी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता ममता बनर्जी सरकार में महिलाओं पर निरंतर हो रहे बर्बरतापूर्ण दुराचार चुप्पी साध ली है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कोलकाता में कहा कि ममता बनर्जी को यह मामला सीबीआई को सौंपने में मात्र 70 सेकंड लगते और वह ऐसा करने के लिए 7 दिन का समय मांग रहीं थी। यह उनकी हताशा को दर्शाता है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस जिस तरह का असंवेदनशील व्यवहार दिखा रही है, वैसा ही व्यवहार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी भी दिखा रही है। कन्नौज से लेकर कोलकाता तक नफरत, महिलाओं के प्रति हीन भावना और अपराधियों को संरक्षण देने की खतरनाक मानसिकता देखने को मिल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें