Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP सिर्फ लोकसभा चुनाव में लाभ पाने के लिए राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कर रही इतना प्रचार : Mamata Banerjee

January 10, 2024

BJP सिर्फ लोकसभा चुनाव में लाभ पाने के लिए राम मंदिर उद्घाटन को लेकर कर रही इतना प्रचार : Mamata Banerjee

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राम मंदिर उद्घाटन के प्रचार में पूरी तकत झोंकने को लेकर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में लाभ पाने के लिए जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। ममता ने कहा, कि ‘कुछ लोग मुझसे इस आयोजन पर मेरे रुख के बारे में सवाल कर रहे हैं। मैं केवल इतना ही कह सकती हूं कि मुझे और भी महत्वपूर्ण काम करने हैं। सबका अपना-अपना धर्म और त्योहार है। मैं त्योहारों में विश्वास करती हूं, क्योंकि त्योहार एकता की बात करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, कि ’उन्हें (भाजपा को) जो कुछ भी करना है करने दीजिए, जैसे भी प्रचार करें, करने दीजिए। लेकिन आप निश्चित रूप से अन्य धर्मों के लोगों को नजरअंदाज नहीं कर सकते।’’ उन्होंने कहा कि जब तक तृणमूल कांग्रेस है, तब तक पश्चिम बंगाल में धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोई कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों को तैनात करने का एक बड़ा कारण एनआरसी और सीएए के खिलाफ तृणमूल का लगातार विरोध प्रदर्शन है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एनआरसी और सीएए पर हमारे रुख के लिए हमारे लोगों को यातना और उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। वे (भाजपा) जब्ती सूची पेश किए बिना ही चीजें उठाकर ले जा रहे हैं।’’ उन्होंने पिछली वाम मोर्चा सरकार, खासकर सीपीआई-एम पर भी हमला बोला। ममता ने कहा, कि ‘सीपीआई-एम ने 34 वर्षों तक राज्य पर शासन किया। उन्होंने उस दौरान बहुत से लोगों की हत्या की है। उन्होंने जबरन कृषि भूमि पर कब्ज़ा करने की कोशिश की। इसलिए उनके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें