Site icon Dainik Savera Times

भाजपा 45 सालों में दो से 400 की तरफ बढ़ रही है: Seema Dwivedi

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता पार्टी के विघटन के बाद भाजपा बनी, जनसंघ का दूसरा रूप भाजपा है और इन 45 सालों में भाजपा दो से 400 की तरफ बढ़ रही है। यहां भाजपा का आज 45 वां स्थापना दिवस सभी बूथों पर मनाया गया, इसी क्रम मे भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता मे स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित की गई। सर्वप्रथम पार्टी के पुरोधा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की सुभारम्भ की गई।

राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि एक दिन भाजपा को देश की जनता का प्रचंड बहुमत मिलेगा, लेकिन नरेंद्र मोदी नाम ने ये सब कर दिखाया, भाजपा की न केवल देश मे स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनी बल्कि देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई।
जौनपुर लोकसभा में पार्टी के प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बाद पार्टी के सफर को अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढाया जिसके बाद लालकृष्ण आडवाणी की बुलंद आवाज ने पार्टी को मजबूती दी शुरुआत में पार्टी की छवि हिंदुत्ववादी पार्टी के रूप में उभरी, लेकिन बाद में बंगारू लक्ष्मण को पार्टी की कमान सौंप कर दलित वर्ग पर भी बड़ी छाप छोड़ी, इस बीच 6 दिसंबर 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस की खबर ने देश की जनता को चौंका दिया और कांग्रेस के साथ अब भाजपा भी जनता को विकल्प नजर आने लगी और आज जब राम मंदिर बन गया तो आज भाजपा 400 सीट के नारा के साथ आज तीसरी बार मोदीजी की सरकार बनने जा रही है।

Exit mobile version