Site icon Dainik Savera Times

BJP ने Lok Sabha सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, पारित होना है दिल्ली सरकार से जुड़ा विधेयक

नई दिल्लीः भाजपा ने व्हिप जारी कर लोक सभा में अपने सभी सांसदों को बुधवार को सदन में दिन भर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा लोक सभा में पेश किए गए दिल्ली सरकार के अधिकारों और सेवा से जुड़े विधेयक- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर आज सदन में चर्चा होनी है।

सरकार आज ही इस विधेयक को लोक सभा से पारित करवाना चाहती है। भाजपा द्वारा जारी किए गए इस तीन पंक्ति के व्हिप में पार्टी ने कहा है, ‘भाजपा के सभी लोक सभा सांसदों को सूचना दी जाती है कि लोक सभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा एवं पारित करने के लिए बुधवार दिनांक 2 अगस्त 2023 को लाये जाएंगे। भाजपा के सभी लोक सभा सांसदों से निवेदन है कि वे बुधवार दिनांक 2 अगस्त 2023 को सारे दिन पूरे समय सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का समर्थन करें।‘

Exit mobile version