Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा नेता ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या, पुलिस को सुसाइड नोट…

September 28, 2024

भाजपा नेता ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या, पुलिस को सुसाइड नोट…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल ने अज्ञात कारणों से जांजगीर रेलवे स्टेशन के पास कल देर रात ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, घटना के बाद आरपीएफ और जीआरपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे है, आत्महत्या के जानकारी देर रात तक आस-पास के लोगों को भी मिली, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं पुलिस परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। इस हाई प्रोफाइल केस में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है आत्महत्या करने की आशंका है। शेखर चंदेल (50) पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के छोटे भाई थे। शेखर चंदेल भाजपा में सक्रिय राजनीति के साथ ही स्काउट गाईड के जिला आयुक्त थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें