Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क हादसे में भाजपा नेता का निधन, गांव में दौड़ी शोक की लहर

January 22, 2026

सड़क हादसे में भाजपा नेता का निधन, गांव में दौड़ी शोक की लहर

नेशनल डेस्क: मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा नेता की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा सोमवार देर रात का है, जब भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि रहे रामनारायण राठौर अपने घर लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय रामनारायण राठौर सोमवार रात बाइक से जावर से अपने गांव धनगांव जा रहे थे। इसी दौरान रोहिणी फाटे के पास सड़क किनारे एक फार्म हाउस पर काम कर रही जेसीबी मशीन पीछे की ओर लौट रही थी। इसी दौरान रिवर्स आती जेसीबी ने रामनारायण राठौर की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रामनारायण राठौर के सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें खंडवा जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर के अस्पताल में करीब दो दिन तक उनका इलाज चला, लेकिन बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। भाजपा नेता के निधन की खबर जैसे ही उनके गृहग्राम धनगांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं।

रामनारायण राठौर भाजपा में सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे और पूर्व में बूथ अध्यक्ष व विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभा चुके थे। इसके साथ ही वे आंगनवाड़ी में मध्यान्ह भोजन सप्लाई का कार्य भी करते थे। उनकी पत्नी आंगनवाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है, बेटी की शादी हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें