Site icon Dainik Savera Times

राजनीतिक जगत में शोक की लहर, इस पूर्व मंत्री का हुआ निधन

बेंगलुरु: भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री एस.वी. रामचंद्र गौड़ा का मंगलवार को बेंगलुरु के एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। वरिष्ठ नेता का उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज चल रहा था और उन्होंने चंद्र लेआउट के एक प्राइवेट अस्पताल में सुबह 6.20 बजे अंतिम सांस ली। गौड़ा का अंतिम संस्कार कामाक्षीपाल्या में उनकी निजी संपत्ति पर किया जाएगा, जहां परिवार के सदस्यों, राजनीतिक नेताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों के उनके अंतिम दर्शन करने की उम्मीद है।

भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने एस.वी. रामचंद्र गौड़ा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैंने एक और भाई को खो दिया है। दशकों तक मेरे साथी रहे, वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। संघर्ष के वे दिन-जनसंघ के दौर से कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहना, दिन-रात मेहनत करना और राज्य में जमीनी स्तर से पार्टी को खड़ा करना, मेरी आंखों के सामने घूम रहे हैं।

मेरी कैबिनेट में एक सहयोगी के तौर पर, मैंने उनकी प्रशासनिक समझ और समर्पण को बहुत करीब से देखा है।” येदियुरप्पा ने आगे लिखा, “उनके (एस.वी. रामचंद्र गौड़ा) जाने से न केवल पार्टी और सार्वजनिक जीवन में, बल्कि व्यक्तिगत रूप से मेरे भीतर भी एक गहरा शून्य पैदा हो गया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार के सदस्यों व प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।” केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक्स पर लिखा, “मुझे रामचंद्र गौड़ा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।

वे पूर्व मंत्री और कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। रामचंद्र गौड़ा मेरे करीबी दोस्त थे और जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था, तब वे मेरी कैबिनेट के सदस्य थे। वे मिलनसार थे और सादगी व सज्जनता की मिसाल थे। मैं प्रार्थना करता हूं कि रामचंद्र गौड़ा की आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार, चाहने वालों और शुभचिंतकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।” कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट किया, “वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रामचंद्र गौड़ा के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है। राज्य के विकास और जन-कल्याण में उनका योगदान अतुलनीय है।

राजनीति और समाज के क्षेत्र में रामचंद्र गौड़ा द्वारा की गई सेवा हमेशा याद रखी जाएगी। एक सरल और नेक राजनेता, श्री रामचंद्र गौड़ा का जाना एक अपूरणीय क्षति है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार, रिश्तेदारों और प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें।” केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधान परिषद सदस्य रामचंद्र गौड़ा के निधन की खबर से गहरा सदमा और शोक हुआ है।

 

Exit mobile version