
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने रविवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के छात्रों से संवाद कार्यक्रम गूंज को लेकर बड़ा हमला बोला है।
उन्होंने कहा यहां कल हुए गूंज कार्यक्रम में गांधी ने दर्द और डेटा इक्वल टू दौलत की बात कही , लेकिन मैं उन्हें सुझाव देता हूं कि कांग्रेस के स्वभाव के मुताबिक वह इसका नाम कांग्रेस प्लस करप्शन प्लस घोटाला इक्वल टू जनता की दौलत रखते। उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा घोटालेबाजी की सरकार रही है और आज वह ज्ञान दे रही है, आखिर राहुल गांधी को इतनी बेशर्मी आती कहां से है जो वह झूठ का नैरेटिव करने में इतने माहिर हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि गांधी के इस दौरे का कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि छात्र उनके विचारों को सुनने के बाद बहुत निराश हुआ होगा। गांधी का कार्यक्रम सिर्फ इतना सा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो एफसीआरए का कानून लाए हैं,उसके चलते जिन संस्थाओं का कुछ फंड बचा था उसका गांधी इस्तेमाल करने आए थे। गांधी ने उसी के जरिए यह कार्यक्रम कराया है इसके अलावा उनका कोई मकसद नहीं था।
प्रकाश पाल ने कहा कि जेन जी गांधी के साथ नहीं है बल्कि पीएम मोदी के साथ है। भाजपा ने 2014, 2019 और 2024 में लगातार जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि युवाओं के दम पर ही भाजपा की सरकार बनी है। 2022 में कांग्रेस पार्टी जॉर्ज सोरेस का जो नैरेटिव लाई थी उसका कुछ फायदा जरूर मिला था। लेकिन बाद में वह पूरी तरह से फेल हो गया। क्योंकि उसने मोदी सरकार को हटाने के लिए एक अरब डॉलर खर्च करने की बात कही थी।
उसी के पैसे से गांधी ने 2022 के चुनाव में आरक्षण, संविधान और खटाखट का नैरेटिव दिया था। चुनाव में उसका एक बार थोड़ा सा फायदा जरुर हुआ था लेकिन जब से जनता को सच्चाई का पता लगा तमाम राज्यों में जो विधानसभा चुनाव हुए उसमें कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस बुरी तरह से हताश और निराश है। यूपी में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी समाजवादी पार्टी की सरकार में सफेदा लगाकर सरकारी नौकरियां लूटी जाती थी, कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी को रोजगार और नौकरियों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...