Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा नेता नवनीत राणा के समर्थकों पर अमरावती में हमला, 45 के खिलाफ मामला दर्ज, तीन हिरासत में

November 17, 2024

भाजपा नेता नवनीत राणा के समर्थकों पर अमरावती में हमला, 45 के खिलाफ मामला दर्ज, तीन हिरासत में

मुंबई। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक जनसभा में पहुंचीं भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद नवनीत राणा और उनके समर्थकों पर कथित तौर पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार रात खल्लार गांव में हुई घटना के सिलसिले में 45 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उनमें से तीन को हिरासत में लिया है। अमरावती (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने कहा, ‘‘राणा अपने समर्थकों के साथ रात करीब 10 बजे एक जनसभा में भाग लेने पहुंची थीं, तभी भीड़ में से कुछ लोगों ने कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और अभद्र इशारे किए।’’ आनंद ने बताया कि इसके बाद उनके समर्थकों की भीड़ में मौजूद आरोपियों के साथ झड़प हुई और भाजपा नेता तथा उनके साथियों पर कुर्सयिां ??फेंकी गईं। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद राणा ने पास के थाने में शिकायत दर्ज कराई। आनंद ने कहा, ‘‘हमने दंगा, हत्या के प्रयास और भारतीय न्याय संहिता तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज की है। पांच लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 40 अज्ञात हैं। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें