Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस पर बरसे बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य, बोले- ‘देश को राहुल गांधी से खतरा’

December 12, 2024

कांग्रेस पर बरसे बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य, बोले- ‘देश को राहुल गांधी से खतरा’

जयपुर: राजस्थान के हवा महल से भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य ने बुधवार को कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।विधायक ने कहा, देश को किसी और से नहीं बल्कि राहुल गांधी से ही खतरा है। मम्मी, बेटा, जीजी, जीजाजी – ये चार लोग ऐसे हैं जो रोम और इटली के के इशारे पर चलने वाले, शत्रु देशों के मित्र हैं। वे रहते और खाते तो देश में हैं, मगर वह बात भूल जाते हैं।

बालमुकुंद आचार्य ने कहा, संविधान देने वाले बाबा साहेब अंबेडकर को ही कांग्रेसियों ने उस समय सदन में प्रवेश नहीं करने दिया और कांग्रेस की टिकट पर अपने आदमी को खड़ा करके उनको हराने का काम किया। इतिहास में लिखा है कि वहां पर फर्जी मतदान कराना या इस तरीके से वहां व्यवस्था करना कि अंबेडकर साहब को मतदान न मिल पाए, यह कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू की नीति थी।

उन्होंने कहा, यह सबको पता है कि वे लोग संविधान का कितना सम्मान करते हैं। वे संविधान को हाथों में तो ले लेते हैं, मगर उन्होंने इसे कभी पढ़ा नहीं। इसलिए इस देश को खतरा राहुल गांधी से है। राहुल गांधी जिस प्रकार की हरकतें करते आ रहे हैं और देश की बुराई पूरी दुनिया में जाकर कर रहे हैं, असल में वही देश के लिए खतरा हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि 2014 से देश विकास की ओर बढ़ रहा है पूरे देश और दुनिया में वर्ल्ड लीडर के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का जो मान-सम्मान जो बढ़ा है, वह खास है। मुझे ऐसा लगता है कि राहुल गांधी की ऐसी हरकतें देश को खतरे में डाल सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें